शामली
फैक्ट्री से दो मोटर, बैटरी और 30 लीटर डीजल चोरी
बाउंड्री का तार काटकर अज्ञात चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झिंझाना। मेरठ-करनाल हाईवे पर सिंगरा के पास नायरा पेट्रोल पंप के सामने स्थित एक फैक्ट्री में अज्ञात चोरों ने बाउंड्री का तार काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर फैक्ट्री से दो मोटर, ट्रैक्टर की बैटरी और करीब 30 लीटर डीजल चोरी कर ले गए। घटना चार अक्टूबर की रात की बताई जा रही है।पीड़ित द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, चोर फैक्ट्री में लगी दो-दो हॉर्स पावर की दो मोटर, ट्रैक्टर की बैटरी और ट्रॉली में रखा करीब 30 लीटर डीजल चोरी कर ले गए। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी।पीड़ित का कहना है कि इससे पहले भी नायरा पेट्रोल पंप पर तीन बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं हुआ है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई और चोरी का सामान बरामद कराने की मांग की है।



