यूपीआई ट्रांजैक्शन पर प्रस्तावित शुल्क वापस लेने की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर यूपीआई ट्रांजैक्शन पर प्रस्तावित शुल्क वापस लेने की मांग की। व्यापारियों ने 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.04 प्रतिशत शुल्क लगाए जाने के प्रस्ताव पर चिंता जताते हुए प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा।
व्यापारियों ने कहा कि पहले से ही विभिन्न प्रकार के करों का भार है। ऐसे में यूपीआई ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने से व्यापार प्रभावित होगा और बाजार में मंदी की स्थिति बन सकती है। उनका कहना है कि शुल्क लगने से डिजिटल भुगतान की गति भी प्रभावित हो सकती है, जिसका असर व्यापार के साथ सरकार के राजस्व पर भी पड़ेगा। उन्होंने व्यापार हित में प्रस्तावित शुल्क वापस लेने के निर्देश जारी करने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष किशन गर्ग, जिला उपाध्यक्ष जावेद अंसारी, जिला मंत्री महिपाल चौहान और मुकेश आदि मौजूद रहे।



