शामली

जिला शासकीय अधिवक्ता बनने पर मनोज जांगिड़ का सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। विश्वकर्मा स्पोर्ट्स क्लब शामली की ओर से जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज जांगिड़ के जिला शासकीय अधिवक्ता नियुक्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। क्लब पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें पगड़ी पहनाकर एवं सम्मान प्रतीक भेंट कर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

क्लब के विशेष सहयोगी प्रदीप रमेश विश्वकर्मा ने कहा कि मनोज जांगिड़ की नियुक्ति समाज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि मेहनत, योग्यता और विधिक क्षेत्र में लंबे अनुभव के चलते उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। क्लब का उद्देश्य खेलों के साथ-साथ समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित कर युवाओं को सकारात्मक दिशा देना भी है।

क्लब संरक्षक अशोक आर्य ने कहा कि प्रतिभाशाली और कर्मठ लोगों से समाज को प्रेरणा मिलती है। कोच संजय धीमान ने कहा कि अनुशासन, मेहनत और निरंतर प्रयास सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि मनोज जांगिड़ अपने दायित्व का पूरी निष्ठा और निष्पक्षता से निर्वहन करेंगे।

नवनियुक्त जिला शासकीय अधिवक्ता मनोज जांगिड़ ने सम्मान के लिए क्लब का आभार जताया। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी पद के साथ महत्वपूर्ण दायित्व भी है और वह इसे पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता तथा संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप निभाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर प्रवीण पांचाल, मनोज धीमान, प्रदीप रमेश विश्वकर्मा, कन्हैया लाल पांचाल, सोहिल धीमान, मनीष जांगिड़ और अजय बाबू शर्मा मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button