बेतुल

बैतूल राहुल गांधी से दुर्व्यवहार के खिलाफ कांग्रेस ने काला दिवस मनाकर निकाला जनमार्च

लोकतंत्र की आवाज दबाने का लगाया आरोप, अंबेडकर चौक से निकला विरोध मार्च

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का प्रतीकात्मक पुतला भी दहन किया।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बैतूल। दिल्ली में राहुल गांधी एवं इंडिया ब्लॉक के सांसदों के साथ कथित दुर्व्यवहार और पुलिस कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को बैतूल में जिला कांग्रेस कमेटी ने काला दिवस मनाया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय विनोद डागा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक, नेहरू पार्क से विरोध जनमार्च निकाला।विरोध जनमार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का प्रतीकात्मक पुतला भी दहन किया। कांग्रेस ने दिल्ली की कार्रवाई को लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास बताते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

जिला कांग्रेस कमेटी बैतूल के प्रवक्ता लवलेश बब्बा राठौर ने बताया कि 8 अक्टूबर को शाम 4 बजे अंबेडकर चौक से शुरू हुआ जनमार्च कारगिल चौक होते हुए शहीद दीपक स्तंभ, पीपल चौक तक पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी और इंडिया ब्लॉक के सांसदों के साथ कथित दुर्व्यवहार एवं लाठीचार्ज के विरोध में नारे लगाते हुए आगे बढ़े। मार्च के समापन पर राष्ट्रगान हुआ।

कांग्रेस का यह प्रदर्शन ऐसे समय हुआ, जब दिल्ली में इंडिया ब्लॉक के सांसदों का चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। विपक्षी दल मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं। 6 और 7 अक्टूबर को दिल्ली में हुए प्रदर्शनों के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था। कांग्रेस ने पुलिस कार्रवाई और कथित दुर्व्यवहार के विरोध में 8 अक्टूबर को देशभर में काला दिवस मनाने का आह्वान किया था।

विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा के साथ 

प्रदेश सचिव समीर खान, संगठन महासचिव ब्रजभूषण पांडे, ब्‍लॉक अध्‍यक्ष राजकुमार चौबे, पूर्व विधायक धरमू सिंह सिरसाम, जिला उपाध्‍यक्ष हर्षवर्धन धोटे, कोषाध्‍यक्ष लोकेश पगारिया, सेवादल अध्‍यक्ष अनुराग मिश्रा, महासचिव मोनू बडोनिया, जिला सचिव प्रशांत राजपूत, राकेश गंगारे, प्रवक्‍ता लवलेश बब्‍बा राठौर, प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस जितेन्‍द्र इवने, पिछड़ा वर्ग जिलाध्‍यक्ष नारायण राव धोटे, डॉ रमेश काकोड्यिा, राजकुमार दीवान, प्रशांत मरोठी, वरिष्‍ठ नेता रवि त्रिपाठी, नवलसिंह ठाकुर, गुड्उु ठाकुर, नगर अध्‍यक्ष सत्‍यप्रकाश रावत, मंडलम अध्‍यक्ष पंढरी पंडाग्रे, उमाशंकर दीवान, प्रणय पाठक, प्रकाश धोटे, गिरीश साबले, भोजराज माकोड़े, मुन्‍नालाल पवांर, महिला जिलाध्‍यक्ष मोनिका निरापुरे, प्रेरणा शर्मा, अनिता मसातकर, जमुना पंडाग्रे,सुशीला तिवारी, मोनू वाघ, पप्‍पू लिल्‍होरे, विशाल धुर्वे, पिंटु लिखितकर, विनोद लिल्‍होरे, हार्दिक राठौर, महफूज खान, धन्‍नू उइके, सुधा मायवाड़, शुभम दीवान, जावेद अली, मोहसिन पटेल, आबिद खान, अजीज खान, अंकित वर्मा, रामकुमार नागवंशी, संदीप गायकवाड़, प्रमेन्‍द्र राठौर, चंदू गोठी, गोलू सोनी, मन्‍ने आथनकर, दादू मिश्रा, लक्ष्‍मीकांत यादव, संतोष वाघमारे, संतोष मोरे, राकेश मांझी, अशोक नागले, नितीन मेहतो, सुरेन्‍द्र साबले, दिनेश नागले, गंगा आहके सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता ने ज्ञानेश कुमार का प्रतीकात्मक पुतला फूंककर काला दिवस मनाया।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button