
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के मंडरो प्रखंड अंतर्गत बच्चा पंचायत के मुस्लिम टोला गांव में लंबे समय से चली आ रही बिजली समस्या का समाधान हो गया है।गांव में नया विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।आगे ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने के लिए साहिबगंज ग्रामीण SDO शिवम पांडेय और पत्रकार सह सामाजिक कार्यकर्ता तारिक अनवर का आभार जताया है।ग्रामीणों का कहना है कि नए ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति में सुधार होगा।इस अवसर पर तारिक अनवर ने कहा कि ग्रामीणों की मांग को विभाग तक पहुंचाया गया था,जिस पर SDO शिवम पांडेय ने त्वरित सहयोग किया,जनहित की समस्याओं को आगे भी इसी तरह उठाया जाता रहेगा।वही ग्रामीणों ने कहा कि जनसमस्याओं को गंभीरता से उठाना और समाधान कराना सराहनीय पहल है।



