साहेबगंज
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माताजी के निधन पर आकाश पांडेय ने जताया शोक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के चर्चित एफजेसीसीआई संथाल परगना प्रमंडल के उपाध्यक्ष आकाश पांडेय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माताजी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने कहा कि माताजी के निधन की खबर से वे मर्माहत हैं।यह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूरे सोरेन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।आकाश पांडेय ने कहा कि पिछले वर्ष दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद अब माताजी के निधन से सोरेन परिवार को लगातार गहरा व्यक्तिगत आघात पहुंचा है।उन्होंने दिवंगत रूपी सोरेन को नमन करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।



