साहेबगंज

दुर्गा पूजा को लेकर नगर थाना,गंगा रिवर थाना,जीरवा बाड़ी थाना में शांति समिति की बैठक

अंचलाधिकारी बासुकीनाथ टुडू ने दिए दिशा-निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहेबगंज जिले में आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर नगर थाना, गंगा रिवर थाना,जीरवा बाड़ी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी बासुकीनाथ टुडू ने की।बैठक में शहर के सभी दुर्गा पूजा समितियों के सदस्य,जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे,मौके पर नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता और सिटी मैनेजर भी उपस्थित थे।बैठक को संबोधित करते हुए अंचलाधिकारी बासुकीनाथ टुडू ने कहा कि दुर्गा पूजा शांति और भाईचारे का त्योहार है,सभी पूजा समितियां प्रशासन का सहयोग करें।आगे पूजा पंडाल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखें,सीसीटीवी कैमरा लगाएं और भीड़ को नियंत्रित करने की व्यवस्था करें।उन्होंने डीजे पर प्रतिबंध और सरकारी गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश दिया।वहीं नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि पूजा के दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी,सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत पुलिस को दें,उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर चौक-चौराहे पर पुलिस बल तैनात रहेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button