शामली

साइड मांगने को लेकर खूनी संघर्ष, मारपीट और तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला, शामली। यूनिक इंटर कॉलेज के निकट बुधवार शाम वाहन को साइड देने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि स्कार्पियो सवार लोगों ने कार सवार परिवार के साथ मारपीट और गाली-गलौज करते हुए कार में तोड़फोड़ कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
सहारनपुर जनपद के गंगोह थाना क्षेत्र के गांव सागाठेड़ा निवासी सरवर पुत्र जाहिद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह परिवार के साथ गढ़ी दौलत में रिश्तेदारी में हुई मौत में शामिल होने आया था। बुधवार शाम वापस लौटते समय यूनिक इंटर कॉलेज के पास उसकी स्विफ्ट कार के सामने स्कार्पियो आ गई। हॉर्न बजाकर साइड मांगने को लेकर स्कार्पियो सवार लोगों से कहासुनी हो गई।
आरोप है कि इसके बाद सूफियान, आदिल, अमन समेत कुछ अज्ञात लोगों ने सरवर और उसके परिवार के सलमा व मनव्वर के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने लात-घूंसों से मारपीट करने के साथ कार में तोड़फोड़ भी की। मारपीट के दौरान सलमा के कान के बुंदे भी गिर गए।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़ित परिवार ने गुरुवार को थाने पहुंचकर नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पहचान के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button