बरेली
वोट चोरी के खिलाफ सपा का पैदल मार्च, CEC के इस्तीफे की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। अखिलेश यादव के आह्वान पर गुरुवार को सपा ने ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ पैदल मार्च निकाला। सपा कार्यालय से अंबेडकर पार्क और गांधी प्रतिमा तक निकले मार्च में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगे।
नेतृत्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव और महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने किया। मौके पर सांसद नीरज मौर्य, विधायक अताउर रहमान, विधायक शहजिल इस्लाम, पूर्व सांसद वीरपाल सिंह और प्रवीण सिंह ऐरन मौजूद रहे।



