ललितपुर

एसपी ने शुक्रवार परेड की ली सलामी

पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

पुलिसकर्मियों के अनुशासन, शारीरिक दक्षता और कर्तव्यनिष्ठा पर दिया जोर
वाहनों व भोजनालय की व्यवस्थाएं परखीं
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अनुशासन, ड्रिल, टर्नआउट, ड्रेस कोड, शारीरिक दक्षता और सामूहिक तालमेल का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को अनुशासन, समयपालन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही आवश्यक ड्रिल का अभ्यास भी कराया गया। इसके बाद एसपी ने पुलिस लाइन परिसर स्थित क्वार्टर गार्द, शस्त्रागार, स्टोर रूम और पुलिस कैंटीन का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव तथा उपलब्ध संसाधनों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद एसपी ने परिवहन शाखा पहुंचकर पुलिस वाहनों का निरीक्षण किया। उन्होंने वाहनों की साफ-सफाई के साथ संचार व्यवस्था, वायरलेस सेट, जीपीएस ट्रैकर, टैबलेट, मोबाइल फोन और अन्य आपातकालीन उपकरणों की कार्यशीलता का परीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी वाहन और उपकरण हमेशा क्रियाशील अवस्था में रहें, ताकि आपात स्थिति में पुलिस को तत्काल मौके पर पहुंचने और प्रभावी सहायता उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन स्थित भोजनालय का भी गहन निरीक्षण किया। इस दौरान भोजनालय के अभिलेखों, साफ-सफाई, परिसर के रखरखाव तथा पुलिसकर्मियों को उपलब्ध कराए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और पौष्टिकता का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को भोजन को स्वच्छ, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण बनाए रखने तथा भोजनालय की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के अंत में पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों का अर्दली रूम लिया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी मड़ावरा आलोक कुमार अग्रहरि, प्रतिसार निरीक्षक अनुभव कुमार त्रिपाठी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button