साहेबगंज

मुख्यमंत्री पशुधन योजना से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था,

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड परिसर अंतर्गत पशुपालन कार्यालय में शनिवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत बकरा बकरी वितरण किया गया।वितरण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के चयनित लाभुकों के बीच कुल7यूनिट बकरा-बकरी का वितरण किया गया,झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी,प्रखंड सचिव मुजिबुल रहमान,लखीराम हेंब्रम द्वारा संयुक्त रूप से लाभुकों के हाथों में सौंपकर किया गया।झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले गरीब परिवारों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना है।वही ग्रामीण इलाकों में स्वरोजगार के नए रास्ते खोलने और सुदूर क्षेत्रों के गरीब परिवारों की हालत सुधारने की दिशा में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है।सरकार पशुपालन के माध्यम से महिला पुरुषों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने सभी लाभुकों से अपील की है कि वे इन पशुओं का सही तरीके से पालन- पोषण करें ताकि भविष्य में उनकी आय का एक स्थायी जरिया बन सके।वहीं प्रखंड सचिव मुजिबुल रहमान ने भी लाभुकों को पशुओं की उचित देखरेख और प्रबंधन को लेकर प्रेरित किया,डॉ दीपक कुमार ने लाभुकों को पशुओं के रखरखाव,खान-पान और समय पर टीकाकरण कराने के संबंध में आवश्यक तकनीकी जानकारियां दी।वही मौके पर बल्लू सोरेन,पशु चिकित्सा सह पशुपालन पदाधिकारी डॉ दीपक कुमार,रंजन कुमार,राहुल कुमार,रमेश मुर्मू, सुनील किस्कू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button