माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों की हुई समीक्षा,मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 की तैयारी पर विशेष जोर

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज समाहरणालय सभागार में शनिवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी नयन कुमार की अध्यक्षता में जिले के सभी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार,विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति तथा आगामी वर्ष2027की मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तैयारी को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक के दौरान छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की उपस्थिति,विद्यार्थियों काAPAAR IDनिर्माण,रेल टेस्टREET सहित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति का गहन आकलन किया गया,साथ ही विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा परीक्षा परिणामों में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी प्रभारी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि आगामी मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा2027को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की तैयारी पर विशेष ध्यान दें।विद्यालयों में नियमित कक्षाओं का संचालन,छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथाAPAAR IDनिर्माण सहित सभी लंबित विभागीय कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें।वही बैठक में अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी जयेंद्र मिश्र,जिला जेंडर समन्वयक शबनम तबस्सुम सहित शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।



