शामली
मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर शनिवार को पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। हवन और दुआ के माध्यम से उनकी आत्मा की शांति तथा अमन-भाईचारे की कामना की गई।
जिलाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह ताना के निर्देश पर जिला महासचिव चौधरी कलीम हसन के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सुबह हवन-यज्ञ हुआ। हवन पंडित विपिन शास्त्री ने कराया, जबकि कारी हम्माद ने अमन और भाईचारे के लिए दुआ कराई।
सभा में वक्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के संघर्षपूर्ण जीवन और समाजवादी विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेताजी ने गरीबों, किसानों, मजदूरों, पिछड़ों, दलितों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए काम किया। उनके विचार सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की प्रेरणा देते रहेंगे।
इस अवसर पर शेर सिंह राणा, अर्चना चौधरी, वतन सिंह सैनी, राहुल सैनी, राव तफरुज, विक्की प्रधान कसेरवा, बसंत धारियां, चौधरी शमशेर जंग, इमरान राणा, तासीन मंसूरी, राहुल राणा, वासिल चौधरी, राजन तेजान, हरेंद्र जावला, भूपेंद्र चौधरी एडवोकेट, शमशाद बलवा, विनीत रोड, रविंद्र प्रधान जोगी, लक्ष्मी चंद कश्यप और राजेंद्र छोकर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।