बरेली
माता-पिता ईश्वर का साक्षात स्वरूप – सुधांशु जी महाराज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। मनोहर भूषण इंटर कॉलेज में विश्व जागृति मिशन के सत्संग के अंतिम सत्र में सुधांशु जी महाराज ने कहा – माता-पिता ईश्वर का साक्षात रूप हैं, उनका अपमान ईश्वर का अपमान है। नित्य चरण छूकर आशीर्वाद लेना चाहिए।
उन्होंने कहा गीता में कृष्ण ने कहा है चार प्रकार के लोग मुझे भजते हैं – दुखी, जिज्ञासु, ऐश्वर्य की कामना वाले और ज्ञानी, ज्ञानी मुझे सबसे प्रिय है। हफ्ते में एक दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप जरूर करें।
मुख्य रूप से अनिल अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, देवेंद्र खंडेलवाल, पवन अरोड़ा, संजय गर्ग, संदीप मेहरा मौजूद रहे।


