मथुरा

पुलिस ने सुबह मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा के जमुनापार थाना क्षेत्र के गांव सिहोरा से युवक राजेश उर्फ राजन का अपहरण कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने रविवार तड़के मुठभेड़ के दौरान दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी है। उनके कब्जे से दो तमंचे, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई है। घायल आरोपियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार रविवार तड़के करीब तीन बजे जमुनापार पुलिस और एसओजी की टीम पानीगांव लिंक रोड स्थित अंडरपास के पास निर्माणाधीन कृष्णा सिग्नेचर आवासीय कॉलोनी के सामने चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे बाइक लेकर निर्माणाधीन कॉलोनी के कच्चे रास्ते की ओर भागने लगे। पीछा करने पर बाइक फिसलकर गिर गई। घिरता देख दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें पकड़ लिया गया। इनकी पहचान गांव सिहोरा निवासी नवनीतऔर रवि कुमार के रूप में हुई है। सीओ संदीप सिंह ने बताया है कि पूछताछ में दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर पांच अक्तूबर की रात करीब साढ़े 9 बजे झगड़े के बाद राजन को गाड़ी में ले जाने और शेरगढ़ थाना क्षेत्र में यमुना नदी में फेंकने की बात स्वीकार की है। पुलिस मामले में अन्य साथियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button