राजमहल में अवैध लॉटरी कारोबार पर पुलिस का शिकंजा,1879 टिकट के साथ कारोबारी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र में अवैध लॉटरी के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।राजमहल थाना क्षेत्र के कसवा गांव से पुलिस ने1879 अवैध लॉटरी टिकटों के साथ एक कारोबारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।अभियुक्त के पास से एक एंड्रॉइड मोबाइल भी बरामद किया गया है।पुलिस अधीक्षक साहिबगंज को11अक्टूबर की शाम गुप्त सूचना मिली थी कि कसवा गांव में बड़े पैमाने पर अवैध लॉटरी की खरीद-बिक्री हो रही है,सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसपी के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक, राजमहल प्रभाग के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।छापेमारी दल ने कसवा में दबिश दी तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा,पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।पूछताछ में उसने अपनी पहचान राजीव मंडल,पिता दुखू मंडल, ग्राम कसवा,थाना राजमहल के रूप में बताई।तलाशी के दौरान आरोपी के झोले से57बंडलों में रखे कुल1879 अवैध लॉटरी टिकट बरामद हुए,पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।इस संबंध में राजमहल थाना में कांड संख्या358/2026दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है,कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद12अक्टूबर को अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।वही छापेमारी टीम में पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन,थानाध्यक्ष हसनैन अंसारी,पुअनि महादेव उरांव,पुअनि ओम प्रकाश चौहान,पुअनि पवन यादव और थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।



