साहेबगंज

41वीं जूनियर नेशनल एथलेटिक्स,चेन्नई के लिए जिले से परमा हांसदा एवं एमानुएल किस्कू झारखंड टीम में चयनित

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

साहिबगंज आगामी23से27अक्टूबर तक चेन्नई,तमिलनाडु के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित41वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए खेल विभाग द्वारा स्थानीय सिध्दो-कान्हू स्टेडियम में संचालित आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र,साहेबगंज के प्रशिक्षु एवं राजस्थान इंटर विद्यालय के छात्र परमा हांसदा पेंटाथलन एवं एमानुएल किस्कू80मी.हर्डल्स का चयन बालक अंडर16वर्ष के लिए किया गया है।ज्ञातब्य हो आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक योगेश यादव ने अधिनस्थ प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे दोनों एथलीटों का चयन22-24 सितंबर तक पटना में संपन्न37वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता एवं तीसरी झारखंड राज्य स्तरीय सब जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता धनबाद में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।जिले के दोनों एथलीटों को उपायुक्त दीपक कुमार दूबे,उपविकास आयुक्त सतीश चंद्रा,परियोजना निदेशक संजय कुमार दास, जिला खेल पदाधिकारी नयन कुमार समेत जिले वासियों ने बधाई दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button