शामली

182 वर्ष पुरानी रामलीला परंपरा का साक्षी बना कांधला, दशहरे पर उमड़ा जनसैलाब

36 फुट से अधिक ऊंचे रावण के पुतले को देखने पहुंचे हजारों श्रद्धालु, बाजारों में भी रही चहल-पहल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला, शामली। दशहरे के पर्व पर मंगलवार को कांधला के कैराना रोड स्थित रामलीला मेला महोत्सव में आस्था, परंपरा और उत्साह का संगम देखने को मिला। करीब 182 वर्ष पुरानी रामलीला परंपरा से जुड़े इस मेले में हजारों श्रद्धालुओं और खरीदारों की भीड़ उमड़ी। मेला परिसर से लेकर आसपास के मार्गों तक लोगों की आवाजाही बनी रही। दूरदराज के गांवों से पहुंचे लोगों ने मेले में खरीदारी करने के साथ पर्व का आनंद लिया।
मेले में आकर्षण का केंद्र 36 फुट से अधिक ऊंचा रावण का पुतला रहा। इसे देखने के लिए बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह दिखाई दिया। परिवारों के साथ पहुंचे लोगों ने मेले में लगी दुकानों पर खरीदारी की। दशहरे के अवसर पर कस्बे में उत्सवी माहौल बना रहा और मेला परिसर देर तक श्रद्धालुओं की चहल-पहल से गुलजार रहा।
कांधला की रामलीला धार्मिक आयोजन के साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है। स्थानीय निवासी विष्णु कुमार ने बताया कि कांधला की रामलीला का इतिहास बेहद पुराना है। दशहरे पर दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले लोगों की भीड़ इस परंपरा के प्रति आस्था और जुड़ाव को दर्शाती है।
दशहरे पर भगवान श्रीराम की शोभायात्रा के बाद रावण दहन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। धार्मिक उल्लास और मेले की रौनक के बीच कांधला में दशहरे का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button