झुंझुनू

तेजाजी मंदिर में भामाशाह ने किया सहयोग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। शहर के चूरू रोड़ पर स्थित भारत स्टील्स के प्रोपराइटर एवं भूतिया का बास, ढाणी बलौदा के रहने वाले शीशराम बलौदा द्वारा  तेजाजी मन्दिर क्यामसर में 51 हजार रुपए का सहयोग देने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया के सानिध्य में स्वागत किया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला महासचिव सूबेदार मेजर हरिराम चाहर एवं तेजा सेना के ब्लॉक उपाध्यक्ष अंकित धायल ने समाजसेवी शीशराम बलौदा का साफा एवं फूलमाला पहनाकर तेजाजी महाराज की फोटो भेंट कर स्वागत किया। झुंझुनूं शहर की प्रतिष्ठित शॉप भारत स्टील्स के प्रोपराइटर शीशराम बलौदा ने तेजाजी मंदिर क्यामसर में हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया।राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने तेजा भक्त एवं समाजसेवी शीशराम बलौदा का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन क्यामसर में तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंची शिखर का मन्दिर बनेगा, जिसमें सभी का तन-मन-धन से अच्छा सहयोग मिल रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button