खैरथल

बलराम यादव के कुशल नेतृत्व और समझाइश पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने वापस लिए नामांकन

कांग्रेस की एकजुटता पर जोर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
खैरथल-तिजारा।खैरथल-तिजारा जिला परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस संगठन में एकजुटता बनाने के प्रयासों के तहत आज कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलराम यादव ने पार्टी से टिकट मांग रहे उन कार्यकर्ताओं से बातचीत की, जिन्होंने टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया था। बलराम यादव की समझाइश के बाद संबंधित कार्यकर्ताओं ने अपने नामांकन वापस लेते हुए कांग्रेस के समर्थन में एकजुट होकर कार्य करने का निर्णय लिया।
इस दौरान बलराम यादव ने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर संगठन की मजबूती के लिए मिलकर काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत कार्यकर्ताओं की एकजुटता में है। चुनाव के दौरान सभी कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय बनाकर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन में काम करना चाहिए।
नामांकन वापस लेने वाले कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस संगठन के साथ मिलकर चलने तथा जिला परिषद चुनाव में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने का संकल्प लिया।
संगठनात्मक आह्वान: जिला अध्यक्ष बलराम यादव ने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से आह्वान किया कि वे आपसी मतभेदों को भुलाकर संगठन की एकता और अनुशासन को सर्वोपरि रखें। सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन में जुटें और जनसंपर्क के माध्यम से संगठन को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास, आपसी विश्वास और कार्यकर्ताओं की एकजुटता से ही संगठनात्मक लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button