गाजियाबाद

महर्षि दयानंद विद्यापीठ में पीडिलाइट के ‘फेवी क्रिएट आइडिया लैब्स सीजन-4’ में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

गाजियाबाद। महर्षि दयानंद विद्यापीठ के बी.बी. बिंदल सभागार में 24 अक्टूबर को पीडिलाइट द्वारा आयोजित ‘फेवी क्रिएट आइडिया लैब्स सीजन-4’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, नवाचार और पर्यावरण के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित करना था।कार्यक्रम में अतिथि के रूप में वैभव उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्या सीमा सेठी, विद्यालय निदेशक सचिंद्रनाथ त्यागी एवं उपप्रधानाचार्य आनंद शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिक्षिकाएं कनुप्रिया गर्ग, युक्ति वर्मा, आशु शिशोदिया और पूनम मिश्रा भी शामिल रहीं। कक्षा एक से चार तथा कक्षा पांच से आठ तक के विद्यार्थियों ने ‘सतत भविष्य’ विषय पर पुनर्चक्रित सामग्रियों का उपयोग करते हुए आकर्षक त्रिआयामी परियोजनाएं तैयार कीं। इनके माध्यम से विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण और अपशिष्ट पदार्थों के रचनात्मक उपयोग के प्रति समझ का प्रदर्शन किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button