ललितपुर
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी सूरज अहिरवार गिरफ्तार
नाराहट पुलिस ने गुरयाना गांव से पकड़ा, पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज है मुकदमा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नाराहट पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ग्राम गुरयाना निवासी सूरज अहिरवार पुत्र तुलसी के रूप में हुई है। आरोपी को 27 अक्टूबर को गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। एसपी संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में, एएसपी कालू सिंह तथा सीओ पाली राजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना नाराहट पुलिस ने यह कार्रवाई की। थाना नाराहट में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 217/2026 में आरोपी सूरज अहिरवार वांछित था। उसके विरुद्ध बीएनएस की धारा 65(1), 127(2), 61(2) और 351(3) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 5(जे)(2)/6 के तहत अभियोग पंजीकृत है। आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, हेड कांस्टेबल योगेश प्रताप सिंह और कांस्टेबल शिवम कुमार शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।



