साहेबगंज

मुफस्सिल थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार

चार देसी कट्टा और एक बंदूक व गोली बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
साहिबगंज पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महादेवगंज मुस्लिम टोला से अवैध हथियार कारोबारी को गिरफ्तार किया है।उसके पास से चार अवैध देसी कट्टा,एक देसी बंदूक,एक जिंदा गोली और एक खोखा बरामद किया गया है।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय साहिबगंज से जारी प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 29 अक्टूबर 2026 के अनुसार,बुधवार को करीब 1.00 बजे रात्रि में पुलिस अधीक्षक साहिबगंज को गुप्त सूचना मिली थी कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेवगंज मुस्लिम टोला के पास मो.राजा पिता शेख रफिक अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री करता है और कई अवैध हथियार बिक्री के उद्देश्य से लाया है।सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुफस्सिल थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया।छापामारी दल ने महादेवगंज मुस्लिम टोला स्थित मो.राजा के घर पर छापेमारी की।पूछताछ में उसने अपना नाम मो. राजा पिता शेख रफिक बताया, कड़ाई से पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह अवैध देसी कट्टा, बंदूक एवं गोलियों की खरीद-बिक्री करता है,जो वह मिहिर महतो,पता खुरपीट चपरी थाना ठाकुर गंगटी जिला गोड्डा से खरीद कर लाता है।उसकी निशानदेही पर उसके घर से चार अवैध देसी कट्टा,एक देसी बंदूक,एक जिंदा गोली तथा एक खोखा बरामद किया गया। विधिवत जब्ती सूची बनाकर सामान जब्त किया गया और मो. राजा को गिरफ्तार किया गया।इस संबंध में मुफस्सिल थाना कांड संख्या-129/26 दिनांक 29.10. 2026 धारा 25(1-B)/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।वही अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार कर साहिबगंज सदर अस्पताल में शारीरिक जांच करवाने के उपरांत न्यायिक हिरासत में जेल भी दिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button