शामली
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जन-जागरूकता के लिए जारी की गई तीन लघु फिल्में
नशे के शुरुआती लक्षणों, हेल्पलाइन 14446 और अभिभावकों की भूमिका पर आधारित हैं वीडियो
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। भारत सरकार द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 60-60 सेकंड की तीन लघु फिल्में एवं वीडियो तैयार किए गए हैं। इन वीडियो के माध्यम से आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
लघु फिल्मों में पदार्थों के सेवन के शुरुआती लक्षणों एवं व्यवहार में होने वाले बदलावों, विशेषकर साथियों के दबाव को समझने, राष्ट्रीय नशा मुक्ति एवं टेली-काउंसलिंग हेल्पलाइन नंबर 14446 तथा मादक पदार्थों के सेवन की शीघ्र पहचान, रोकथाम और उपचार में माता-पिता एवं शिक्षकों की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है।
इन लघु फिल्मों एवं वीडियो को डाउनलोड करने के लिए गूगल ड्राइव का लिंक उपलब्ध कराया गया है। अभियान के माध्यम से लोगों से नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की गई है।


