बरेली

मिनिमली इनवेसिव कैंसर सर्जरी से छोटे चीरे, कम निशान और तेज रिकवरी – डॉ. एस. एम. शुऐब जैदी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। कैंसर के इलाज में सर्जरी आज भी मुख्य आधार है, लेकिन तकनीक बदलने से अब बड़े चीरे की जगह छोटी सर्जरी से भी इलाज संभव हो रहा है।
मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नोएडा के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रिंसिपल डायरेक्टर एवं यूनिट हेड डॉ. एस. एम. शुऐब जैदी ने बताया कि मिनिमली इनवेसिव सर्जरी में कैमरे और विशेष उपकरणों की मदद से छोटे चीरों के जरिए ट्यूमर निकाला जाता है। इससे दर्द, खून बहना कम होता है, निशान छोटे रहते हैं और मरीज जल्दी चलने-फिरने लगता है।
उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी में बड़ा बदलाव आया है। पहले बड़े चीरे के कारण रिकवरी लंबी होती थी, अब कीहोल सर्जरी में स्क्रीन पर शरीर के अंदरूनी हिस्से को देखकर सर्जरी की जाती है, जिससे आसपास के स्वस्थ टिश्यू को कम नुकसान होता है और अस्पताल में रहने का समय भी घटता है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि यह तकनीक हर मरीज के लिए उपयुक्त नहीं है। सर्जरी का फैसला कैंसर के प्रकार, ट्यूमर के आकार, फैलाव और मरीज की सेहत के आधार पर होता है और जरूरत पड़ने पर कीमोथेरेपी या रेडिएशन भी देना पड़ सकता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button