बरेली

मानदेय न मिला तो 17 नवंबर से भूख हड़ताल करेंगे पशुमित्र, डीएम को ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली / रिठौरा । ऑल पैरावेट पशुमित्र मैत्री कार्यकर्ता समिति संघ के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। डीएम की गैरमौजूदगी में ज्ञापन एडीएम प्रशासनिक को दिया गया, साथ ही मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को भी प्रति सौंपी गई।
जिलाध्यक्ष शिवलेश यादव के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि लंबे समय से निष्ठा और ईमानदारी से पशु सेवा करने के बावजूद उन्हें नियमित मानदेय नहीं मिल रहा है, जिससे परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि 12 नवंबर 2026 तक उनकी मांगों पर निर्णय नहीं हुआ तो 17 नवंबर 2026 से प्रदेशभर के पैरावेट पशुमित्र और मैत्री कार्यकर्ता पशुपालन निदेशालय से जीपीओ पार्क, लखनऊ तक पदयात्रा करेंगे और वहीं अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे। किसी भी सदस्य के साथ अप्रिय घटना होने पर पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। ज्ञापन के दौरान संघ के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button