बरेली

डांडिया नाइट में डीजे एलीना चौहान की धुनों पर झूमे छात्र-छात्राएं

अभिषेक, दिव्यांश बने मि. डांडिया, गुरलीन बनीं मिस डांडिया

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । रिठौरा स्थित राजश्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में बुधवार को दिवाली महोत्सव पर डांडिया नाइट सीजन-5 का आयोजन किया गया। डीजे एलीना चौहान की संगीतमय धुनों और लाइव डीजे, ओपन एयर शो पर छात्र-छात्राएं जमकर झूमीं।
प्रातःकालीन सत्र में दीपांजलि कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल, सचिव राकेश कुमार अग्रवाल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण कर किया। चेयरमैन ने कहा कि यह आयोजन विविधता में एकता का संदेश देता है और छात्रों को दीपक की भांति ज्ञान का प्रकाश फैलाना चाहिए। छात्रों ने पारंपरिक परिधानों में मनमोहक नृत्य पेश किए। सायंकालीन सत्र में हुई प्रतियोगिता में बीबीए की गुरलीन मिस डांडिया और बीसीए के अभिषेक व दिव्यांश संयुक्त रूप से मि. डांडिया बने। ग्रुप डांस में लॉ कॉलेज की टीम लॉ टिस्टर्स प्रथम, बीटेक की बाइनरी बीट्स द्वितीय और आयुर्वेदिक संस्थान की टीम आयुर रिथ तृतीय रही। नवाचार स्टॉल में बीटेक मैकेनिकल प्रथम, इलेक्ट्रिकल द्वितीय और राजश्री महाविद्यालय तृतीय रहा।
विजेताओं को चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल, सचिव राकेश कुमार अग्रवाल, वाइस चेयरपर्सन डॉ. मोनिका अग्रवाल, प्रबंध निदेशक रोहन बंसल ने मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में डीन एकेडमिक्स प्रो. साकेत अग्रवाल, रजिस्ट्रार दुष्यंत माहेश्वरी सहित सभी प्राचार्य व विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button