पाकुड़

Medha सेन्टर खुलने से मौलवी साहब की चाय दुकान पर रोजी-रोटी का संकट, 25 वर्षों से चाय बेचकर कर रहे परिवार का भरण-पोषण

Opening of 'Medha' center threatens the livelihood of Maulvi Sahab, who has been supporting his family for 25 years by running a tea stall.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ शहर स्थित नगर थाना क्षेत्र के राज हाईस्कूल रोड पर वर्षों से फुटपाथ पर चाय की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले मौलवी साहब ( अब्दुल करीम) इन दिनों आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। करीब 25 वर्षों से चाय बेचकर अपने परिवार की दो वक्त की रोटी का इंतजाम करने वाले मौलवी साहब की आजीविका पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, मौलवी साहब पिछले लगभग 25 वर्षों से राज हाईस्कूल स्कूल रोड पर चाय की दुकान चला रहे हैं। वही करीब 5 वर्षों से वह मेधा कम्पानी का पैकेटबंद दूध भी बेचकर अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन इन दिनों मेधा( Medha ) कम्पानी के सप्लायर ने उन्हें दूध की आपूर्ति करने से इनकार कर दिया है। मौलवी साहब के पुत्र के अनुसार, सप्लायर ने उन्हें बताया कि उनका मेधा ( Medha) दूध का ऑर्डर रद्द हो गया है। इसका कारण बताते हुए कहा गया कि मेधा ( Medha) सेन्टर (मेधा मिल्क पार्लर) के 50 मीटर के दायरे में किसी अन्य दुकानदार को दूध की आपूर्ति नहीं की जा सकती। इस फैसले के बाद उनके सामने परिवार के भरण- पोषण को लेकर गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।
गौरतलब है कि मौलवी साहब की चाय की दुकान पाकुड़ जिले में काफी मशहूर है। उनकी दुकान पर आम लोगों से लेकर जिले के कई वीआईपी व्यक्ति तक चाय पीने पहुंचते हैं। लगभग ढाई दशक से अपनी मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। ऐसे में उनकी रोजी- रोटी पर संकट खड़ा होना चिंता का विषय बन गया है। बताया जाता है कि मौलवी साहब की भी इच्छा थी कि उन्हें मेधा सेंटर का संचालन करने का अवसर मिले, लेकिन यह मौका उन्हें नहीं मिल सका। अब मेधा ( Medha) सेन्टर (मेधा मिल्क पार्लर) खुलने के बाद उन्हें दूध की आपूर्ति बंद होने की बात कही जा रही है, जिससे उनकी वर्षों पुरानी चाय की दुकान के कारोबार पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। इस मामले में सम्बन्धित विभाग एवं जेएसएलपीएस के अधिकारियों से मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए पूरे प्रकरण की समीक्षा करने की मांग उठ रही है। लोगों का कहना है कि किसी नई व्यवस्था को लागू करते समय ऐसे छोटे दुकानदारों की आजीविका का भी ध्यान रखा जाना चाहिए, जो वर्षों से मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पाल रहे हैं। स्थानीय स्तर पर प्रशासन से मांग की जा रही है कि मौलवी साहब को मेधा कम्पानी के सप्लायर के माध्यम से सीधे दूध उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए। साथ ही यदि फुटपाथ पर दुकान चलाने में कोई परेशानी है तो उन्हें वैकल्पिक रूप से ठेले पर चाय बेचने के लिए उचित स्थान उपलब्ध कराया जाए। ताकि करीब 25 वर्षों से चाय बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले मौलवी साहब की आजीविका बची रहे और उन्हें भी सम्मानपूर्वक मेहनत कर परिवार चलाने का अवसर मिलता रहे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button