साहेबगंज
सदर अस्पताल में विशेष दिव्यांगजन जांच शिविर आयोजित
41 दिव्यांगजनों को मिला प्रमाण-पत्र का लाभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला प्रशासन साहिबगंज के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने एवं उन्हें दिव्यांगता प्रमाण-पत्र निर्गत करने के उद्देश्य से गुरुवार के दिन सदर अस्पताल साहिबगंज में विशेष दिव्यांगजन जांच शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में विभिन्न श्रेणियों के कुल 41 दिव्यांगजनों की जांच की गई। जांच के उपरांत सभी 41 पात्र लाभुकों को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई।इसमें अस्थि दिव्यांगता के 31,दृष्टिबाधित के 05,बौद्धिक दिव्यांगता के 04 तथा ईएनटी श्रेणी के 01 लाभुक शामिल हैं।शिविर में प्राप्त सभी 41 मामलों का शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित किया गया।विशेष बात यह रही कि शिविर में एक भी मामला लंबित नहीं रहा तथा सभी पात्र लाभुकों को प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया जाएगा।जिला प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आवश्यक प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराकर उन्हें सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं,पेंशन एवं अन्य सुविधाओं से जोड़ना तथा उनके अधिकारों को सुनिश्चित करना है।जिला प्रशासन साहिबगंज दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण,सम्मानजनक जीवन एवं सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।



