भरत पुर
राष्ट्रीय वंचित लोकमंच ने भुसावर ब्लॉक की नई कार्यकारिणी घोषित
पांच पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
यशपाल महासचिव, बंटी गोड़िवाल मीडिया प्रभारी और मोहित कुमार बने उपाध्यक्ष
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर। राष्ट्रीय वंचित लोकमंच राजस्थान की ओर से संगठन को मजबूत बनाने एवं सामाजिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से भुसावर ब्लॉक की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रहलाद धामाणियां ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन विष्णुदेव सर्वटे के निर्देशानुसार तथा भुसावर ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर गोड़िवाल एवं मुरारी लाल वाल्मीकि की अनुशंसा पर पांच पदाधिकारियों को नियुक्ति प्रदान की है।जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार यशपाल को ब्लॉक महासचिव, बंटी गोड़िवाल को मीडिया प्रभारी, मोहित कुमार को उपाध्यक्ष, कपिल चंदेला को कोषाध्यक्ष तथा प्रवीण कुमार को संगठन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी नियुक्तियां एक वर्ष अथवा आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगी।
प्रदेश अध्यक्ष प्रहलाद धामाणियां ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने तथा सामाजिक हितों, वंचित वर्गों की समस्याओं और जनकल्याण के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया।
नियुक्तियों की घोषणा के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों में खुशी का माहौल है। उन्होंने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का भरोसा दिलाया।

