साहेबगंज

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहेबगंज जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत छोटी कोर्दरजन्ना स्थित अल्फाबेटा कोचिंग सेंटर के प्रांगण में रविवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की 151वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष अमरदीप सिंह के नेतृत्व में किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।इसके बाद उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने धरती आबा को नमन किया और उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज के अधिकारों,जल,जंगल, जमीन की रक्षा और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका निभाई थी।मात्र 25 वर्ष की उम्र में ही उन्होंने ऐसा इतिहास रच दिया जिसे आज भी पूरा देश याद करता है।युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।वही इस कार्यक्रम में प्रखंड उपाध्यक्ष कामरान,पंचायत अध्यक्ष सप्पु,प्रिंस,जाबिर,जियाउल हक,प्रीतम कुमार, अजीम हसन,वजीर,राजा,शब्बीर हसन, जलाल,ग्यासुद्दीन,शेख मुबारक,इस्तेखार,शेख सोसलीम, ईसरायल,अकबर अली,मुनाफ, रेहान,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने एकजुट होकर समाज में भाईचारा,शिक्षा और विकास के लिए काम करने का आह्वान किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button