
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को निष्पक्ष, स्वतंत्र, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बरेली परिक्षेत्र में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
पुलिस उपमहानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र मुनिराज जी के निर्देश पर परिक्षेत्र के जनपद बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर एवं पीलीभीत में तैनात कुल 149 निरीक्षक / उपनिरीक्षक ना.पु. के स्थानांतरण किए गए हैं। इनमें 109 निरीक्षक और 40 उपनिरीक्षक शामिल हैं।
डीआईजी ने सभी संबंधित जनपद प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि स्थानांतरण आदेशों का पालन सुनिश्चित करते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल कार्यमुक्त कर नवीन तैनाती स्थल पर रवाना किया जाए। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए।



