बरेली

अक्षय नवमी पर मॉडल टाउन में निकली विशाल हरिनाम संकीर्तन प्रभात फेरी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। धार्मिक सेवा समिति बरेली के तत्वावधान में अक्षय नवमी के पावन पर्व पर मॉडल टाउन क्षेत्र में परिक्रमा मार्ग पर भव्य प्रभात फेरी निकाली गई।प्रातः 6 बजे फेरी श्री दरगाह मंदिर शाहदाना कॉलोनी से शुरू होकर श्री सनातन धर्म मंदिर व श्री रामायण मंदिर से होते हुए परिक्रमा मार्ग से श्री हरि मंदिर के मुख्य द्वार पर पहुंची।
फेरी में सभी मंदिरों के संकीर्तन मंडल भक्तजनों के साथ संकीर्तन करते हुए चले। मुख्य आकर्षण स्वचालित झांकियां रहीं, जिनमें श्री राम दरबार, श्री राधा कृष्ण, मां दुर्गा व शिव दरबार शोभायमान थे। ढोल-नगाड़े व विजय बैंड ने फेरी को दिव्य बना दिया।
क्षेत्रवासियों ने जगह-जगह स्वागत कर आरती की व प्रसाद वितरित किया। समापन पर कार्तिक कथा का गुणगान हुआ और श्री हरि मंदिर में विशाल भंडारा प्रसाद वितरण हुआ।इस अवसर पर श्री हरि मंदिर अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, सचिव रवि छाबड़ा, श्री रामायण मंदिर अध्यक्ष अनिल अरोरा, सचिव नवीन अरोरा, श्री सनातन धर्म मंदिर अध्यक्ष राकेश नरूला, महामंत्री संजीव चांदना व श्री दरगाह मंदिर अध्यक्ष जुगल किशोर मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button