ज्ञानसू से तेखला तक चारधाम सड़क चौड़ीकरण की कवायद तेज
प्रशासन और BRO की टीम पहुंची मौके पर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
उत्तरकाशी : चारधाम सड़क परियोजना के तहत ज्ञानसू से तेखला तक सड़क चौड़ीकरण कार्य को लेकर प्रशासन और BRO ने कार्रवाई तेज कर दी है। प्रशासन एवं BRO की टीम मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों को सड़क चौड़ीकरण के संबंध में जानकारी दे रही है। लोगों से अपील की गई है कि सड़क की जद में आने वाले अपने अतिक्रमण को स्वयं हटा लें तथा जिनकी भूमि का मुआवजा निर्धारित किया गया है, वे संबंधित प्रक्रिया पूरी कर अपना कंपनसेशन प्राप्त कर लें।
प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जल्द ही सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा। वहीं स्थानीय लोगों ने भी इस महत्वपूर्ण विकास कार्य में प्रशासन को पूरा सहयोग देने की बात कही है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और BRO का आभार जताते हुए कहा कि चारधाम यात्रा और स्थानीय आवागमन की दृष्टि से ऑल वेदर रोड बेहद महत्वपूर्ण है। सड़क चौड़ीकरण का कार्य जल्द से जल्द पूरा होने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को जाम की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।ज्ञात हो ज्ञानसूक्षेत्र में पैटोल पंप ,विशाल मेगा मार्ट, रिलायंस का टेंडस,कंटीबाल आदि नये शोरुम खुल है । ज्ञानसूक्षेत्र मे पहले से ही सड़क काफी संकुचित थी अब स्थिति और अधिक परेशानी प्रदान करने वाली हो गयी थी ।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि निर्माण कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जाए, ताकि लंबे समय से प्रतीक्षित सड़क चौड़ीकरण का कार्य जल्द धरातल पर उतर सके।


