पूर्व प्रधान रामप्यारे यादव के आकस्मिक निधन पर शोक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोरखपुर : उपनगर गोला के वार्ड नंबर दो रानीपुर के तीन बार के पूर्व प्रधान रहे 93 वर्षीय राम प्यारे यादव का शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया।उनके निधन की खबर सुनते ही गांव-परिवार में शोक की लहर दौड़ गयी और उनके पैतृक निवास पर शुभचिन्तकों का तांता लग गया।उनका अंतिम संस्कार शनिवार को बेवरी मुक्तिधाम पर किया गया।मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र राम आशीष यादव ने दी दी।वह पत्नी,तीन पुत्र व दो पुत्रियों समेत पूरा परिवार अपने पीछे छोड़ गये।
उनके निधन पर पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी,बसपा नेत्री अस्मिता चंद,सपा नेता ताम्रध्वज बहादुर चंद ऊर्फ भैया जी,पूर्व चेयरमैन गिरधारीलाल स्वर्णकार,प्रदीप यादव,काली प्रसाद यादव,श्रवण यादव,श्रीकांत यादव,हरिकेश यादव,करूणेश शुक्ला,राकेश कुमार यादव,राजेंद्र यादव,राम आसरे,राम बदन कन्नौजिया,विश्वनाथ पाण्डेय,दयाशंकर यादव,सुरेश पाण्डेय,गणेश पाण्डेय,राजेंद्र शुक्ला आदि ने शोक प्रकट किया।


