गोड्डा

26 नवंबर को ‘संविधान बचाओ’ कार्यक्रम को लेकर युवा कांग्रेस की बैठक

रांची चलो अभियान को सफल बनाने का संकल्प

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा। आगामी 26 नवंबर को रांची में आयोजित होने वाले ‘संविधान बचाओ’ कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कार्यालय में युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, संगठन की मजबूती और अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर 26 नवंबर के कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान रांची चलो अभियान को लेकर प्रखंड एवं विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा युवाओं तक कार्यक्रम का संदेश पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शशि यादव, विधानसभा अध्यक्ष मिन्हाजुल हक, प्रखंड अध्यक्ष नदीम राज, कुंदन पासवान, ठाकुरगंगटी प्रखंड अध्यक्ष खबीर अंसारी, ललित एवं एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष मुन्ना राजा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button