
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची/ पाकुड़। झारखण्ड स्थापना दिवस के 26वें वर्षगांठ समारोह-2026 के अवसर पर पाकुड़ के पूर्व विधायक एवं AIMIM के संथाल परगना प्रभारी अकिल अख्तर को राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सम्मानित किया। उनके सम्मानित होने से पाकुड़ सहित संथाल परगना क्षेत्र में खुशी का माहौल है। बताया गया कि अकिल अख्तर को सामाजिक, राजनीतिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद उन्होंने राज्य सरकार, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि पाकुड़ और संथाल परगना की जनता का सम्मान है। उन्होंने शिक्षा, रोजगार, विकास एवं सामाजिक न्याय के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाते रहने की प्रतिबद्धता जताई। इधर, पूर्व विधायक को मिले इस सम्मान को लेकर पाकुड़ की राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजनीतिक जानकार इसे क्षेत्रीय राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण घटनाक्रम मान रहे हैं। वही इसे पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर उनके योगदान की पहचान के रूप में भी देखा जा रहा है।



