बरेली

कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष टेका माथा

लंगर सेवा के साथ बांटे पौधे 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर मंगलवार को बरेली कॉलेज हॉकी ग्राउंड में भव्य कीर्तन दीवान सजाया गया। इसमें कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने सम्मिलित होकर श्रद्धा व्यक्त की। रागी जत्थों द्वारा प्रस्तुत शबद कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
विधायक संजीव अग्रवाल ने पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष श्रद्धापूर्वक माथा टेका और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश व क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इसके बाद उन्होंने लंगर में सेवा भाव के साथ गुरु का अटूट लंगर वितरण किया।
इस पावन अवसर को सार्थक बनाते हुए विधायक ने संगत को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और पौधों का वितरण कर अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया।
इस दौरान सरदार परमजीत सिंह ओबराय, सरदार हरप्रीत सिंह खालसा, ज्ञानी काला सिंह, सरदार मनजीत सिंह नागपाल, सरदार दलबीर सिंह, सरदार अमरजीत सिंह कालरा, सरदार मनमोहन सिंह एवं सरदार अवतार सिंह कालरा सहित सिख समाज के अनेक गणमान्यजन व संगत उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button