शामली
प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत हुआ महिला संवाद, योजनाओं पर हुई चर्चा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के गांव तीतारसी और कस्बे के वार्ड हाफिज दोस्त व अस्पताल मोहल्ले में प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत महिला संवाद का आयोजन किया गया।इस अवसर पर प्रदेश मंत्री उषा शर्मा व महिला मोर्चा जिला मंत्री प्राची अनमोल गर्ग ने महिला पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र की महिलाओं से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा, सम्मान के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में चर्चा की गई।
महिलाओं ने अपने विचार और सुझाव भी रखे। प्रदेश मंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

