शामली
27 नवंबर को शामली पहुंचेंगे राज्य सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम
अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सुबह 11 बजे होगी बैठक,आरटीआई आवेदनों और अपीलों के निस्तारण की होगी समीक्षा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। राज्य सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश मोहम्मद नदीम 27 नवंबर 2026 को शामली पहुंचेंगे। इस दौरान वह सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के समस्त विभागों के जनसूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक को लेकर जिलाधिकारी प्रवीण वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्धारित समय पर उपस्थित होने तथा सूचना का अधिकार अधिनियम से संबंधित अभिलेखों और जरूरी सूचनाओं के साथ पूरी तैयारी कर बैठक में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। बैठक में आरटीआई अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन, अधिकारियों की कार्यप्रणाली तथा जनसूचना आवेदनों और अपीलों के समयबद्ध निस्तारण की समीक्षा की जाएगी।

