झारखंड

झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन

विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं का उत्सव के तहत विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
  झारखंड : विद्यार्थियों में झारखंड की समृद्ध संस्कृति, ऐतिहासिक विरासत, महापुरुषों एवं आंदोलनकारियों के योगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह के तहत विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं का उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार, 25 नवंबर 2026 को राजकीयकृत गुलाब राय गुटगुटिया प्लस टू विद्यालय, करमाटांड़–विद्यासागर के प्रांगण में प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर क्विज, निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में कक्षा 6 से 8 तथा कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग श्रेणियां निर्धारित की गई थीं।
क्विज प्रतियोगिता में झारखंड की समृद्ध संस्कृति, महापुरुषों एवं आंदोलनकारियों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। वहीं निबंध प्रतियोगिता में ‘राष्ट्रीय विकास में खनिज संपदा का योगदान’ सहित अन्य विषयों पर विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने महापुरुषों, आंदोलनकारियों एवं राज्य के दर्शनीय स्थलों से संबंधित चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी
प्रतियोगिता के परिणाम में क्विज प्रतियोगिता के बालक वर्ग कक्षा 6 से 8 में यूएमएस पिपरासोल के आलोक कुमार तथा बालिका वर्ग में पीएम श्री पिंडारी की स्मृति सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9 से 12 के बालक वर्ग में यूएचएस शिकरपोसनी के कुंदन पंडित तथा बालिका वर्ग में आरजीआर +प्लस टू विद्यालय की सायना तकसीन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
निबंध प्रतियोगिता के बालिका वर्ग कक्षा 6 से 8 में यूएमएस पिपरासोल की वर्षा कुमारी तथा बालक वर्ग में यूएमएस ताराबहाल के अनिकेत कुमार मंडल प्रथम रहे। कक्षा 9 से 12 के बालिका वर्ग में आरजीआर +2 स्कूल, करमाटांड़ की कुमारी मल्लिका चक्रवर्ती तथा बालक वर्ग में अभिरूप सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
पेंटिंग प्रतियोगिता के बालक वर्ग कक्षा 6 से 8 में यूएमएस रिंगोचिंगो के सुमन पूजहर तथा बालिका वर्ग में पीएम श्री यूएमएस पिंडारी की रूपा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 9 से 12 के बालक वर्ग में आरजीआर +2 स्कूल, करमाटांड़ के हजरत अंसारी तथा बालिका वर्ग में राशि कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम का संचालन बीपीओ अनामिका हांसदा के नेतृत्व में किया गया। प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन एवं मूल्यांकन में निर्णायक मंडली के रूप में शिक्षक रामाशीष लाल, अमरनाथ दास, विद्यासागर, शिक्षिका बाबोनी बास्की एवं सहायक अध्यापक राजेश कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं प्रतियोगिताओं के सफल संचालन में रिसोर्स शिक्षक शशि शेखर, बीआरपी सरफराज, सीआरपी राजेश कुमार गुप्ता, मकसूद अंसारी ललन कुमार एवं विनय भैया का सराहनीय योगदान रहा।
बीपीओ अनामिका हांसदा ने प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागियों को जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इसके लिए चयनित प्रतिभागियों को 27 नवंबर को जेबीसी, जामताड़ा में निर्धारित समय पर उपस्थित होना है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button