ललितपुर

दंगा-बलवा से निपटने के लिए पुलिस लाइन में कराई गई बलवा ड्रिल

एसपी के निर्देशन में पुलिसकर्मियों ने किया अभ्यास

भीड़ नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई के दिए गए निर्देश
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। आकस्मिक परिस्थितियों, दंगा एवं बलवा जैसी घटनाओं से प्रभावी ढंग से निपटने और जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स में पुलिस बल को बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में प्रतिसार निरीक्षक द्वारा यह अभ्यास कराया गया। बलवा ड्रिल के दौरान पुलिसकर्मियों को दंगा एवं बलवा की स्थिति में भीड़ को नियंत्रित करने, उपद्रवियों से निपटने तथा अलग-अलग परिस्थितियों में प्रभावी पुलिस कार्रवाई करने का प्रशिक्षण दिया गया। अभ्यास के माध्यम से पुलिस बल को विपरीत परिस्थितियों में संयम, सतर्कता और अनुशासन बनाए रखते हुए त्वरित कार्रवाई करने के तरीके समझाए गए। इस दौरान पुलिसकर्मियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, परिस्थितियों का आकलन कर आवश्यक कदम उठाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही दंगा-बलवा नियंत्रण के विभिन्न तरीकों का व्यावहारिक अभ्यास कराते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने अभ्यास के माध्यम से यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि किसी भी आकस्मिक स्थिति में पुलिस बल पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई कर सके। इस अभ्यास का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार रखना और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की क्षमता को मजबूत करना रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button