सीकर
फतेहपुरा में आज होगी राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ सीकर की बैठक
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सीकर। राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ इकाई सीकर राजस्थान की बैठक का शनिवार को प्रातः 10:00 बजे खंडेला तहसील के फतेहपुरा में आयोजन किया जाएगा। संघ के सीकर जिलाध्यक्ष एवं पूर्व एडिशनल एसपी वीरेंद्र मीणा की अध्यक्षता में 28 नवंबर को आयोजित इस बैठक में संगठन के सभी तहसीलो के अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, जिला पदाधिकारियों और समाजबंधुओं को शामिल होने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। बैठक में पंचायती राज चुनाव में नवनिर्वाचित पंचों, सरपंचों, पंचायत समिति सदस्यों, जिला परिषद सदस्यों का जिलाध्यक्ष द्वारा सम्मान किया जाएगा। बैठक में समाज के कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाएगा। सम्मान समारोह के बाद फतेहपुरा गांव के नेतराम मींणा सीकर जिला उपाध्यक्ष द्वारा झरवाल कृषि फार्म पर भोज प्रसादी का आयोजन किया गया है जिसमें सभी को आमंत्रित किया गया है।


