रबी कर्मशाला सह- खेत बचाओ अभियान आयोजित, 15 किसानों के बीच मक्का बीज वितरित

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झारखण्ड स्थापना पखवाड़ा के तहत राज्यभर में विकास योजनाओं के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कृषि से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पाकुड़ प्रखंड परिसर में प्रखंड स्तरीय रबी कर्मशाला सह खेत बचाओ अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा, जिला सहकारिता पदाधिकारी चंद्रजीत खलको एवं अंचल अधिकारी सह प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार बेदिया ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और खरीदारी भी की। इस दौरान 15 किसानों के बीच मक्का बीज तथा 10 किसानों को सॉयल हेल्थ कार्ड वितरित किए गए। वहीं, डीसीएस सर्वे में सर्वाधिक कार्य करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त सर्वेयर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वही कार्यक्रम का उद्घाटन कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी व अंचल अधिकारी सह- प्रभारी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार बेदिया ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान कृषक सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।



