पाकुड़
मालीपाड़ा पुल से नीचे गिरी वाहन, तीन गंभीर रूप से घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मालीपाड़ा पुल के समीप गुरुवार देर रात करीब 11:30 बजे एक स्कॉर्पियो-N (JH 16J 0777) अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। हादसे में वाहन सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, जबकि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों घायल साहिबगंज जिले के कोटालपोखर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि पुल के समीप चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे यह दुर्घटना हुई।



