बरेली

मोहित शर्मा को ‘कमला राइजिंग स्टार्स अवॉर्ड्स 2026 के लिए चयनित

28 नवंबर को नई दिल्ली में होगा सम्मान समारोह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। बरेली के युवा समाजसेवी मोहित शर्मा को कमला राइजिंग स्टार्स अवॉर्ड्स 2026 के लिए चयनित किया गया है। कमला अंकिबाई घमंडीराम गोवानी ट्रस्ट द्वारा दिया जाने वाला यह सम्मान 28 नवंबर को नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में प्रदान किया जाएगा। मोहित शर्मा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण, कचरा प्रबंधन, जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा, रक्तदान जागरूकता, स्वास्थ्य शिविर, सड़क सुरक्षा और युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ने के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय हैं। उन्हें भारत सरकार का राष्ट्रीय युवा पुरस्कार, राष्ट्रीय एनएसएस पुरस्कार (राष्ट्रपति पुरस्कार) और यूपी सरकार का विवेकानंद राज्य युवा पुरस्कार मिल चुका है। वह युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के यूथ आइकन और स्वच्छ भारत मिशन, बरेली के ब्रांड एंबेसडर हैं। मोहित शर्मा ने कहा कि हर सम्मान उन्हें और अधिक जिम्मेदारी से कार्य करने की प्रेरणा देता है। यह उपलब्धि बरेली के लिए गौरव का विषय है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button