शामली

सत्यम कादियान के नाम से फर्जी आईडी चलाने वाला बिहार का युवक गिरफ्तार

व्यूज और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए हत्याकांड के आरोपी के पुराने वीडियो किए पोस्ट, राजस्थान से पकड़ा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। अंकित बलियान हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी सत्यम कादियान के नाम से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी संचालित करने वाले बिहार निवासी युवक को शामली पुलिस ने राजस्थान के श्रीगंगानगर से गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया पर व्यूज और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए सत्यम के पुराने वीडियो और फोटो पोस्ट कर रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से मोबाइल फोन बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के मधेपुरा जिले के रतनपुरा निवासी अंकित यादव के रूप में हुई है। वह वर्तमान में राजस्थान के श्रीगंगानगर में प्लास्टर का काम करता है। आरोपी ने सत्यम कादियान के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फेसबुक व इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई थी। जांच में सामने आया कि वह फर्जी आईडी संचालित करने के लिए अपने दादा और पिता के नाम पर लिए गए मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर रहा था।
पुलिस ने 27 नवंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ कोतवाली शामली में आईटी एक्ट की धारा 66सी के तहत मुकदमा दर्ज है। कार्रवाई कोतवाली पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button