शामली

मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए आज और कल विशेष अभियान

सुबह 10 से शाम चार बजे तक बूथों पर मौजूद रहेंगे बीएलओ, 16 दिसंबर तक लिए जाएंगे दावे-आपत्तियां

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 10 से शाम चार बजे तक बीएलओ और पदाभिहित अधिकारी मौजूद रहेंगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 17 नवंबर को किया जा चुका है। मतदाता 16 दिसंबर 2026 तक दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। अभियान के दौरान नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, नाम और पते में संशोधन, स्थान परिवर्तन तथा अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने के आवेदन लिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि ऐसे भारतीय नागरिक जिनकी उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है अथवा एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूर्ण हो जाएगी, वे मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। आवेदन के लिए बीएलओ, तहसील कार्यालय या निर्वाचन आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in पर संपर्क किया जा सकता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button