23 सूत्री मांगों को लेकर बिहार कोलियरी कामगार यूनियन एवं वाशरी प्रबंधन के बीच वार्ता सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। बिहार कोलियरी कामगार यूनियन मधुबन कोल वाशरी शाखा की 23 सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को युनियन एवं प्रबंधन के बीच वाशरी के सभागार में समझौता वार्ता संपन्न हुयी।समझौता वार्ता में प्रबंधन की ओर से परियोजना पदाधिकारी के दत्ता,कार्मिक प्रबंधक हेमंत कुमार हैना,अभियंता तरुण कुमार,प्रेमचंद दास,असैनिक अभियंता दास एवं बिहार कोलियरी कामगार यूनियन की ओर से बिकोकायू के (सीटू) के केंद्रीय सचिव जेके झा,बैजनाथ यादव,ब्लॉक टू क्षेत्रीय सचिव धनंजय महतो,अध्यक्ष सीताराम कर्मकार,कार्यकारी अध्यक्ष प्रताप वर्णवाल,बलराम महतो,मधुबन वाशरी शाखा सचिव मनोज कुमार सेन,कुलदीप महतो,कपिल पांडेय,रामनाथ पांडेय,हनु मंडल, बुधन माँझी,के एम राव,संतोष रजक,लखी देवी,प्रेमचंद दास, बासुदेव महतो, सुनील मांझी आदि शामिल थें.वार्ता में पीएस -1 का क्रेशर चालू करने,मधुबन वाशरी में कार्मिक प्रबंधक एवं वित्त प्रबंधक देने,सभी सेक्सन में आपरेटर के साथ एक हेल्फर देने, सभी सेक्सन में लाईट की व्यवस्था करने,पी एस 5 एवं पी एस-9 के सभी मेन गेट में सीसीटीवी कैमरा लगाने ,स्टोर रूम का चहारदीवारी को मरमती करने, सेफ्टी कमेटी की मीटिंग जल्द से जल्द बुलाया जाए, मेन पावर बढाने, चंद्रिका महतो, सुनील मांझी,कैलाश राय एवं कर्मवीर को प्रमोशन देने, वाशरी में डीपीसी करने, पीएस टू सेक्सन में एक सेंड बनाने,सभी मजदूरों को आईडी कार्ड,गेट पास उपलब्ध कराने, हेलमेट, गम्बूट, माईनिंग सुरक्षा माईनिंग जैकेट की व्यवस्था करने आदि पर आदि माँगो पर विचार विमर्श किया गया।परियोजना पदाधिकारी के दत्ता ने शीघ्र सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के केंद्रीय सचिव जे के झा ने कहा मजदूरों की माँगो को पुरा करने में प्रबंधन उदासीन रवैया अपनाएंगी तो मधुबन कोल वाशरी को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आंदोलन का रुख अख्तियार किया जाएगा।



