ललितपुर
आम आदमी पार्टी ने मनाई महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती
शिक्षा और सामाजिक समानता के आदर्शों पर डाला प्रकाश

जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में कचहरी परिसर में हुआ कार्यक्रम
कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। आम आदमी पार्टी जिला इकाई की ओर से शनिवार को कचहरी परिसर में महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरदयाल सिंह लोधी एड. ने की। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले के सामाजिक योगदान और उनके विचारों को याद किया। जिलाध्यक्ष हरदयाल सिंह लोधी एड. ने महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन संघर्ष, सामाजिक योगदान और विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने शिक्षा के प्रसार, सामाजिक समानता, न्याय और महिला सशक्तिकरण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव और कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाकर शिक्षा एवं जागरूकता की नई राह दिखाई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए समाज में समानता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत बनाने के लिए कार्य करें। इस दौरान रमेश कुमार, प्रमोद कुमार नामदेव एड., पूनम राजा, महेंद्र कुमार पाराशर एड., अजय सिंह राजपूत एड., शिवशंकर, दीपक सिंह राजपूत एड., शैलेंद्र सिंह राजपूत, सोनू, रामदयाल सहरिया, मीना सहरिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



